NFSA Odisha Ration Card List 2022 | Apply Online | Status | ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट 2022

Odisha Ration Card List 2022 | ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट 2022 - यदि आप ओडिशा राज्य के रहने वाले है और अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस लेख की सहायता से ओडिशा राशन कार्ड लाभार्थी सूची देख सकेंगे। अब ओडिशा राशन कार्ड की सभी जानकारी ऑनलाइन है और आप इसे स्वयं ऑनलाइन चेक कर सकते है। 

इस लेख में आपको ओडिशा राशन कार्ड से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी मिलेगी जैसे - ओडिशा राशन कार्ड लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें, Odisha Ration Card Customer Care Number, ओडिशा नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे,Odisha Ration Card Application Form, ओडिशा राशन कार्ड आवेदन फार्म कैसे डाउनलोड कैसे करे और ओडिशा राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे। सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

ओडिशा राशन कार्ड - ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट 2022

ओडिशा राज्य सरकार अन्य राज्यों की भांति अपने राज्य के सभी गरीब और जरूरतमंद लोगो को राशन कार्ड प्रदान कर रही है। राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जिसे विशेष तौर गरीब और जरुरतमंद लोगो को दिया जाता है ताकि उन लोगो को सरकार से मिलने वाली खाद्य संबंधी सुविधा का लाभ मिल सके। ओडिशा में राशन कार्ड सभी लोगो को प्रदान किया जाता है जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर है, जो लोग गरीबी रेखा से निचे
है और वह लोग जो गरीब से भी गरीब है।

ओडिशा राशन कार्ड जरी करने का मुख्य उद्देश्य – Objective of Odisha Ration Card

ओडिशा राज्य सरकार द्वारा राज्य में रहने वाले गरीब और जरुरतमंद लोगो को खाद्य संबंधी सुविधा प्रदान करने के लिए दिया जाता है ताकि वह इसके माध्यम से सरकार से मिलने वाली राशन की सुविधा का लाभ उठा सके। इसका मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड के आधार पर लोग बाजार मूल्य से सस्ते दाम पर खाद्य सामग्री प्रदान करना है।

ओडिशा राशन कार्ड के प्रकार – Types of Ration Card in Odisha

ओडिशा राज्य सरकार राज्य में रहने वाले लोगो की आर्थिक स्थिति के आधार पर उन लोगो को राशन कार्ड प्रदान करती है। उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर उन्हें तीन प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किये जाते है। जिसमे APL राशन कार्ड, BPL राशन कार्ड और AAY राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।

ओडिशा APL राशन कार्ड :- APL राशन कार्ड उन लोगो को प्रदान किया जाता है जो लोग आर्थिक स्थिति के आधार पर गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन करते है।

ओडिशा BPL राशन कार्ड :- यह राशन कार्ड उन लोगो को प्रदान किया जाता है, जो लोग गरीबी रखा से निचे अपना जीवन यापन करते है।

ओडिशा AAY राशन कार्ड :- यह राशन कार्ड उन लोगो को प्रदान किया जाता है जो लोग गरीब से भी गरीब है। इन सभी लोगो को भारत सरकार की अन्तोदय योजना के तहत शामिल किया जाता है और अन्तोदय राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।

ओडिशा राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ – Benefits of Odisha Ration Card

ओडिशा राशन कार्ड के लाभ ओडिशा सरकार लोगों को राशन कार्ड से मिलने वाले कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है।

  • सबसे पहला राशन कार्ड के माध्यम से सरकार लोगो को सस्ते दाम पर राशन प्रदान करती है जिसमे जरुरत की खाद्य सामग्री शामिल होती है जैसे - गेहूँ, चावल और चीनी। यदि लाभार्थी के पास गैस कनेक्शन नहीं है तो उसे राशन कार्ड पर केरोसिन की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • राशन कार्ड के आधार पर सरकार समय- समय पर लोगो की सहायता भी करती है जैसे मुफ्त राशन प्रदान करके जैसे - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार मुफ्त राशन प्रदान कर रही है।
  • इसके अलावा सरकार राशन कार्ड के आधार पर लोगो को सरकार से मिलने वाली सरकारी योजनाओ का लाभ भी प्रदान करती। जो लोगो के कल्याण के शुरू की जाती है।
  • इसके साथ ही एक राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी इसका उपयोग कर सकता है। जैसे पहचान के लिए और पता प्रमाण के लिए। इसके अलावा वह अन्य जरुरी दस्तावेज बनवाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते है। जैसे - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए।

ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम कैसे देखें? – How to Check Name in Odisha Ration Card List 2022

यदि आप ओडिशा में रहते है और एक राशन कार्ड धारक है तो आप अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। यदि आप ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजना चाहते है तो आपको निचे दिया गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ओडिशा सरकार खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इसके होम पेज पर Beneficiaries list of NFSA 2013 का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको NFSA Cards & Beneficiaries के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपसे कुछ जरुरी जानकारी मांगी जाएगी जैसे - आपका जिला, ब्लॉक और FPS डिटेल।
  • यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Get Report के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ओडिशा राशन कार्ड लाभार्थी सूची खुल जाएगी जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड से अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको वन नेशन वन राशन कार्ड मोबाइल ऐप्प को डाउनलोड करना होगा।

ओडिशा नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? – How to Apply Online for Odisha Ration Card

यदि आप ओडिशा राज्य के निवासी है और अपने नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो अब आप यह काम बड़ी है आसानी से कर सकते है। ओडिशा नए राशन के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको निचे दिया गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • ओडिशा राशन कार्ड के आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ओडिशा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इसके होम पेज पर मेनू बार में ONLINE SERVICES के लिंक पर जाकर CITIZEN SERVICES के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने सभी जानकारी आजायेगी जिसमे से आपको Apply New Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके अलावा आप राशन कार्ड से जुड़े अन्य कार्य भी करवा सकते है जैसे -

NFSA

  1. Apply New Card
  2. Addition of Member
  3. Delete Member
  4. Download Ration Card
  5. Transfer Member
  6. Transfer Family

SFSS

  1. Apply New Card
  2. Addition of Member
  3. Delete Member
  4. Download Ration Card
  5. Transfer Member
  6. Transfer Family
  • Apply New Card के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ पर आपको दी गई जानकारी को पढ़ कर Click Here to Fill & Submit Application Form के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ओडिशा राशन कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म खुल जायेगा। जहाँ पर आपको निचे दी गई सभी जानकारी को स्टेप बाये स्टेप दर्ज करना होगा।
  1. Address Details
  2. Ration Card & FPS Details
  3. Details of Family Members of Applicant
  4. Other Info

मांगी गई सभी दर्ज करने के आपको सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन फार्म सबमिट करना होगा।

ओडिशा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज और पात्रता – Required Documents for Apply Odisha Ration Card Online

  • आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
  • परिवार के मुखिया की फोटो।
  • पहचान पत्र।
  • बिजली का बिल।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • बैंक पासबुक।

ओडिशा राशन राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? – How to Apply Offline for Odisha Ration Card

  • ओडिशा राशन के ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफलाइन आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा।
  • इसके लिए आपको ओडिशा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको e-Bitaran Odisha के लिंक पर जाकर NFSA 2013 Ration card के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको राशन कार्ड आवेदन फार्म मिलेगा - Ration Card Application Form under NFSA-2013 इस लिंक पर क्लिक कर आप आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकेंगे।

ओडिशा राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे? – Download Odisha Ration Card Online

यदि आप ओडिशा राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते है तो आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • ओडिशा राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको पहले ओडिशा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इसके होम पेज पर मेनू बार में ONLINE SERVICES के लिंक पर जाकर CITIZEN SERVICES के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप NFSA और SFSS डाउनलोड कर सकेंगे जिसके लिंक आपको Download Ration Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको Click Here Download Ration Card बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अपना Acknowledgment Number और Mobile Number डालकर अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ओडिशा राशन कार्ड संबंधी अपनी शिकायत ऑनलाइन कैसे दर्ज करें? – How to Complaint Online for Odisha Ration Card

  • यदि आप अपने ओडिशा राशन कार्ड संबंधी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करना चाहते है तो आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • अपनी शिकायत दर्ज करनें के लिए आपको सबसे पहले ओडिशा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद इसके होम पेज पर राईट साइड में निचे Grievance Helpline के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।

हेल्पलाइन नंबर – Odisha Ration Card Helpline Number

यदि आपको अपने राशन कार्ड के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की सहायता प्राप्त करनी है तो आप निचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर - 1800-3456760

Post a Comment

0 Comments