NFSA UP Ration Card List 2022 - यूपी राशन कार्ड लिस्ट | nfsa.up.gov.in

[nfsa.up.gov.in] UP Ration Card List 2022 | यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 - जैसा की हम जानते है की देश की आम जनता के लिए राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है। जिसके माध्यम से देश की गरीब जनता सरकार द्वारा निर्धारित सस्ते दामों पर गेहूं, चावल, चीनी आदि खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। इस खाद्य वितरण प्रणाली के तहत देश सभी राज्यों में रहने वाले गरीब परिवार के लोगो को शामिल किया गया है जिसमे गरीबी रेखा से रहने वाले लोगो भी शामिल है।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 - UP Ration Card List 2022

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको देश के बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश राज्य की खाद्य प्रणाली के बारे में बताएँगे। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आप भी इस प्रणाली का हिस्सा बनना चाहते है या फिर पहले से इस प्रणाली का हिस्सा है और राशन कार्ड से सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस लेख की मदत आप वह जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस लेख में सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी जैसे - एक नवीनतम राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कैसे करे, आवेदन सम्बंधित जरुरी दस्तावेज,राशन कार्ड सूचि में अपना नाम कैसे देखें , राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जुड़वाएं या राशन कार्ड में से परिवार के किसी सदस्य का नाम कैसे हटवाएं। इसके अलावा आपको राशन कार्ड से सम्बंधित अन्य सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी। आप से निवेदन है की आप इस लेख में अंत तक बने रहे।

यूपी राशन कार्ड - क्या है? राशन कार्ड – What is Ration Card

राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जिसे देश की सभी राज्य सरकारों द्वारा राज्य की गरीब जनता को प्रदान किया जाता है ताकि वह सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री खरीद सके। इसके अलावा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सके। इसके अलावा राशन कार्ड का उपयोग अन्य दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी किया जाता है। जैसे - आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार - Types of UP Ration Card

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2021 -22 - UP APL/BPL/AAY List 2022 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने राज्य की गरीब जनता को उनकी पात्रता के अनुसार तीन प्रकार के श्रेणी में रखा है जिसमे APL, BPL और AAY अन्तोदय राशन कार्ड प्रदान किये जाते है। इन राशन कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारक सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री राशन की दुकान से प्राप्त कर सकते है। यदि आप राशन कार्ड धारक है या फिर आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप अपना अपनी श्रेणी के अनुसार UP APL, BPL, AAY राशन कार्ड सूचि देख सकते है।

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुसार राज्य सरकार तीन प्रकार के राशन कार्ड प्रदान कर रही है जिसमे || 1. APL Ration Card || 2. BPL Ration Card और || 3. AAY Ration Card || प्रदान किया जा रहा है।

यूपी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्टUP APL Ration Card List 2022

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड यानि APL राशन कार्ड उन लोगो को प्रदान किया जाता है जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर आते है जिनकी वार्षिक आय 10000 से अधिक होती है। इनकी पात्रता के अनुसार इन्हे एपीएल राशन प्रदान किया जाता है और इन्हे मासिक तौर पर 15 किलो तक का राशन राशन दुकान से सस्ते दामों पर प्रदान किया जाता है।

यूपी बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट - UP BPL Ration Card List 2022

BPL Ration Card उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस श्रेणी में उन लोगो को शामिल किया है जो लोग गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन यापन करते है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 10000 रूपए से काम है उन्हें सरकार बीपीएल राशन कार्ड प्रदान करती है जिस पर उन्हें सस्ते दामों पर 25 किलो तक का अनाज प्रदान किया जाता है।

यूपी अन्तोदय राशन कार्ड सूचि - (AAY ) UP Antyodaya Ration Card List 2022

अन्तोदय राशन कार्ड उन लोगो को प्रदान किया जाता है जो लोग अत्यधिक गरीब है जिनके पास अपनी आय अर्जित करने का कोई साधन नहीं है। यह राशन कार्ड सरकार की अंत्योदय अन्न योजना के तहत केवल पात्र लोगो को ही प्रदान किया जाता है। इस राशन कार्ड पर पात्र लाभार्थी को उचित दाम पर 35 किलो तक की खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है।

यूपी राशन कार्ड खाद्य सामग्री मूल्य निर्धारण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड पर प्रदान की जाने वाली खाद्य सामग्री का मूल्य निर्धारण सरकार द्वारा ही किया जाता है ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री की जा सके।

राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड पर परिवार को -

  • गेहूं - दो रूपए प्रति किलो।
    चावल - तीन रूपए प्रति किलो।
    चीनी - तेरह रूपए पचासा पैसे प्रति किलो प्रदान किया जाता है।
  • एपीएल राशन कार्ड - 15 किलो राशन दिया जाता है।
    बीपीएल राशन कार्ड - 25 किलो राशन प्रदान किया जाता है।
    अन्तोदय राशन कार्ड - 35 किलो राशन प्रदान किया जाता है।

इस सरकार योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन कर दी जहाँ से आप इन सभी जानकारी को बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते है जिसके लिए आपको राज्य सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट @fcs.up.gov.in पर जाना होगा।

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें? – How to Check Name in the List of Uttar Pradesh Ration Card List 2022

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले है और अपने राशन कार्ड से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना होगा। यदि आपका नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में है तो आप इसे कैसे देख सकते है इसके लिए आपको निचे दिए गए निम्नलिखित चरणों पूरा करना होगा।

  • यूपी राशन कार्ड लिस्ट में आपको अपना नाम देखने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://fcs.up.gov.in/) पर जाना होगा।
  • इस ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको (राशन कार्ड की पात्रता सूची) का लिंक दिखेगा जहाँ पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने जिलावॉर सूची मिलेगी जहाँ पर आपको अपना जिला सिलेक्ट करना होगा जिसके बाद आपके सामने नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की सूची मिलेगी। जिसमे आपको अपना टाउन या ब्लॉक सिलेक्ट करना होगा।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आप ब्लॉक सिलेक्ट करे जिसके बाद आपके सामने गांव की सूची मिलेगी जिसमे आपको अपना गांव सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने दुकानदार का नाम, राशन कार्ड की संख्या और लाभार्थियों की संख्यां मिल जाएगी। जिस पर आप क्लिक कर राशन कार्ड की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है जिसमे आपको राशन कार्ड धारक का नाम और राशन कार्ड संख्या दोनों मिल जाएगी और अन्य सभी जानकारी भी होगी।
  • ऊपर दी गई जानकारी के अलावा आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम खोज सकते है। जिसके लिए आपको होम पेज पर (राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें) लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको (राशन कार्ड संख्या से या राशन कार्ड अन्य विवरण से) सूची देखने के लिए सिलेक्ट करना होगा।
  • यदि आपके पास राशन कार्ड संख्या है तो राशन कार्ड संख्या वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करे।
  • यदि आपको राशन कार्ड संख्या ज्ञात नहीं है तो आप अन्य जानकारी के माध्यम से राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिसमे आपको
  1. जिला
  2. क्षेत्र
  3. विकास खंड/टाउन
  4. कार्ड का प्रकार
  5. मुखिया का नाम
  6. मुखिया के पिता का नाम
  • और अंत में कॅप्टचा कोड डाल कर खोजे बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद राशन कार्ड सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे? – How to Apply for New Ration Card in Uttar Pradesh

  • यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य में राशन कार्ड के आवेदन के लिए सोच रहे है तो अब आप यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है या फिर ऑफलाइन।
  • यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है रो आपको अपने नजदीकी सहज जान सेवा केंद्र या फिर CSC केंद्र पर जाना होगा। जहाँ पर जरुरी दस्तावेज देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • यदि आप यूपी राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन फार्म डाउनलोड करने के लिए आपको होम पेज पर मेनू बार में डाउनलोड फार्म लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने तीन लिंक मिलेंगे जिसमे आपको अपने आवेदन के अनुसार डाउनलोड कर करना होगा।
  1. प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र
  2. राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( ग्रामीण क्षेत्र हेतु )
  3. राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( नगरीय क्षेत्र हेतु )

यूपी राशन कार्ड आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज और पात्रता - Eligibility and Required Documents for Apply UP New Ration Card 2022

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • प्रवासी श्रमिक भी आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक पासबुक
  • पुराना बिजली का बिल
  • गैस कनेक्शन डिटेल यदि है तो।

यूपी राशन कार्ड में संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? – How to Make Correction in UP Ration Card Online?

  • यदि आपके आप यूपी राशन कार्ड धारक है और उसमे किसी प्रकार की गलती है जैसे नाम गलत है या फिर आयु गलत है या फिर आप नए सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते है या फिर हटवाना चाहते है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • यदि आप अपने राशन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन करवाना चाहते है तो आप इसके लिए अपने नजदीकी सहज जान सेवा केंद्र या फिर CSC केंद्र पर जाना होगा। जहाँ पर आप संशोधन सम्बंधित सभी जरुरी दस्तावेज देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी राशन कार्ड में संशोधन सम्बंधित जरुरी दस्तावेज – Required Documents for Apply UP New Ration Card

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि राशन कार्ड में से सदस्य का नाम हटवाना है)
  • संशोधन सम्बंधित सरकारी प्रमाण पत्र जिसके सुधार के लिए आवेदन कर रहे है।

यूपी राशन कार्ड संबंधित ऑनलाइन कंप्लेंट कैसे करें? – How to Complaint Online for UP Ration Card?

  • यदि आप अपने राशन कार्ड सम्बंधित या फिर राशन दुकारदार सम्बंधित किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आप ऑनलाइन कंप्लेंट कर सकते है।
  • इसके लिए आपको `उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के इस पेज पर जाना होगा (ऑनलाइन शिकायत करें) लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको शिकायत दर्ज करें लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद शिकायत फार्म खुल जायेगा।
  • इस फार्म में आपसे मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद शिकायत फार्म को दर्ज कर दे।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर लॉगिन आई डी और पासवर्ड मिलेगा जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति देख सकेंगी।

हेल्पलाइन नंबर- UP Ration Card Helpline Number

यदि आप किसी प्रकार की अन्य प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर:
1967/14445

टोल फ्री नंबर:
1800 1800 150

Post a Comment

0 Comments